राजनांदगांव
राजनांदगांव, 29 मई। बैग में रखकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया। आरोपी के कब्जे से 23 नग जिप्सी फाइन विस्की तथा बिक्री रकम 150 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ रोड में मजार के पास एक व्यक्ति बैग में रखकर अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर व्यक्ति मिला, जो नाम पूछने पर अपना नाम चेतन वर्मा 36 साल निवासी सिवनीखुद चौकी तुमड़ीबोड़ के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे 23 पौवा विदेशी मदिरा सीलबंद कीमती 2760 रुपए तथा बिक्री रकम 150 रुपए कुल कीमती 2910 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ मौके पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विधिवत कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। आरोपी द्वारा आक्रोशित होकर हंगामा करने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


