राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मई। पशु तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला केसीजी पुलिस टीम एवं थाना गातापार पुलिस द्वारा 25 मई को थाना गातापार क्षेत्रांतर्गत चंगुर्दा घाटी ग्राम चंगुर्दा में कार्रवाई करते 4 नग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हॉकते हुए पैदल महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार देशमुख 48 वर्ष निवासी ग्राम सावरीकला लांजी बालाघाट मप्र एवं वितेश बावनथडे 35 वर्ष निवासी ग्राम मारूटोलाए थाना आमगांव गोंदिया महाराष्ट्र शामिल हैं। आरोपियों द्वारा मवेशियों को लाठी-डंडे से मारते-पीटते ले जाना पाए जाने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने आरोपियों क कब्जे से 4 बैल कुल कीमती लगभग 36 हजार रुपए, 2 मोबाइल कुल कीमती लगभग 8 हजार रुपए, एक मोटर साइकिल कीमती लगभग 60 हजार रुपए को जब्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 25 मई को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर उपजेल सलोनी भेजा गया।


