राजनांदगांव
महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में मारी बाजी
28-May-2026 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 28 मई। राजनांदगांव जिला महिला कबड्डी टीम ने इस वर्ष दर्जनों ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हाल में तुमसर महाराष्ट्र में हुए प्रतियोगिता में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त कर राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। महाराष्ट्र की सभी टीमों को हराते फाइनल में लालपुर को 37 के मुकाबले 25 कुल मिलाकर 12 अंकों से पराजित करते विजेता का गौरव प्राप्त किया। समस्त कोच, मैनेजर और खिलाडिय़ों को राजनांदगांव जिला कबड्डी समिति ओर से हार्दिक बधाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


