राजनांदगांव

बाइक में शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार
26-May-2026 4:20 PM
बाइक में शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मई।
मोटर साइकिल में अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया। आरोपी के कब्जे से 15 नग देशी मदिरा शोले ब्रांड एवं 3 नग अंग्रेजी व्हीस्की, बिक्री रकम 250 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल कुल कीमती 31 हजार 810 रुपए को जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को तुमड़ीबोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मचानपार  केसला रोड़  सब्जी बाड़ी के पास एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा। सूचना पर मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी करने पर मोटर साइकिल टीवीएस एक्सल मिला, जो नाम पूछने पर अपना नाम नारायण बंधे 51 साल निवासी मचानपारा चौकी तुमड़ीबोड़ के कब्जे से एक पीले रंग के थैले में रखे 18 पौवा देशी मदिरा कीमती 1560 रुपए तथा बिक्री रकम 250 रुपए को जब्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल को जब्त किया गया।  आरोपी के खिलाफ  मौके पर अपराध धारा. 34(1) आबकारी एक्ट की अपराध कायम कर विधिवत कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया हैं तथा आरोपी द्वारा आक्रोशित होकर हंगामा करने पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट