राजनांदगांव

जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
25-May-2026 6:33 PM
जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
राजनांदगांव जिले की डोंगरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के निर्देशन में, थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।
 24 मई को पुलिस ने ग्राम चौथना निवासी पाँच व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी में सेवक साहू,  कुशल साहू , महेंद्र कंडरा, धनेश कंडरा, महेत्तर कंडरा सभी निवासी राजनांदगांव हैं।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त, आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस  की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।


अन्य पोस्ट