राजनांदगांव

घर का ताला तोड़ चोरी, 2 बंदी
25-May-2026 4:43 PM
घर का ताला तोड़ चोरी, 2 बंदी

राजनांदगांव, 25 मई।  डोंगरगढ़ पुलिस ने चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर का ताला तोडक़र नकदी रकम पार कर दी थी। प्रार्थिया कुंतीबाई (65 वर्ष) ने डोंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई को वे अपने घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। 23 मई की सुबह जब वे लौटीं, तो घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया। अज्ञात चोरों ने अलमारी से 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी में  जेद अहमद,  पिंकू फरकुंडे दोनों निवासी डोंगरगढ़ हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट