राजनांदगांव

जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
25-May-2026 4:39 PM
जुआ खेलते  5 गिरफ्तार

राजनांदगांव, 25 मई। तालाब पार में जुआ खेलने वाले आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम और 52 पत्ती ताश एवं अधजली मोमबत्ती जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के छुईखदान पुलिस को 24 मई को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीरूटोला स्थित सुहावन तालाब के पार कुछ व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से मोमबत्ती की रोशनी में हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई की गई।  रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिसमें संतोष यादव  34 वर्ष, हरिराम वर्मा 48 वर्ष, कपिल वर्मा 36 वर्ष व कोमल वर्मा  28 वर्ष ( सभी निवासी ग्राम बीरूटोला छुईखदान) एवं रामरतन जंघेल 30 वर्ष निवासी ग्राम चारभाठा छुईखदान शामिल है।

आरोपियों के कब्जे एवं फड से कुल नगदी रकम 2420 रुपए, 52 पत्ती ताश एवं अधजली मोमबत्ती जब्त की गई।  आरोपियों के विरूद्ध  अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट