राजनांदगांव
प्रदेश के दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि
‘छत्तीसगढ़ ’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई। बस्तर के झीरम नक्सल हमले को आज 13 बरस पूरे हो गए। सोमवार को हमले में मारे गए कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते उन्हें याद किया गया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक दिवंगत उदय मुदलियार और उनके साथी अलानूर भिंडसरा की शहादत को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक में स्थित मुदलियार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन के फूल अर्पित किए गए। इस नक्सल हमले में कांग्रेस की मजबूत सांगठनिक नेताओं की जान चली गई थी।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा झीरम घाटी के शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात पोस्ट ऑफिस चौक स्थित उदय मुदलियार एवं अलानूर भिडंसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। कांग्रेसी नेताओं ने झीरम घाटी में हुए शहीद कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस भवन में कांग्रेस परिवार द्वारा संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, अलानूर भिंडसरा को कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी पश्चात दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि झीरम घाटी में शहीद दिवंगत नेताओं को दी गई। तत्पश्चात पोस्ट ऑफिस चौक स्थित उदय मुदलियार व अलानूर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक में स्थित स्व. मुदलियार को पुष्प अर्पित करने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से नंदकुमार पटेल, वीसी शुक्ल, महेन्द्र कर्मा एवं उदय मुदलियार समेत अन्य नेताओं की नक्सल हमले में हुए शहादत की घटना सदैव प्रासंगिक रहेगी। श्री मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की जगह की भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती। दिवंगत नेताओं की सिंद्धातों को आगे बढ़ाने के लिए हर कांग्रेसी सदैव कार्य करता रहेगा। इस दौरान विपिन यादव, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, अंजुम अल्वी, रूपेश दुबे, शाहिद भाई, प्रवीण मेश्राम, चेतन भानुशाली, ललित मरकाम, मनीष गौतम, नरेश शर्मा, जय जायसवाल के अलावा अन्य कांग्रेसीजन ने शोक सवंदेना व्यक्त की।


