राजनांदगांव

जुआ खेलते 4 पर कार्रवाई
25-May-2026 4:17 PM
जुआ खेलते 4 पर कार्रवाई

राजनांदगांव, 25 मई। स्कूल के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों की हार-जीत का जुआ खेलते जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने 4 जुआरियों के पास से नगदी रकम भी जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार 22 मई को वार्ड क्र. 12 अमलीपारा खैरागढ़ स्थित वेसलियन स्कूल के पीछे पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से तिलक चंद्राकर 26 वर्ष, कुंदन साहू  21 वर्ष व रवि चन्द्राकर (सभी निवासी वार्ड नं. 12 अमलीपारा खैरागढ़) एवं  शुभम वर्मा निवासी सोनेसरार वार्ड नं. 14 खैरागढ़ शामि हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2920 रुपए एवं जुआ संबंधी सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट