राजनांदगांव
नपं घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल गठित
24-May-2026 10:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 24 मई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल के लिए निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा दल का गठन किया है। इसके अंतर्गत लेखाधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार तिवारी को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इस तरह लेखा दल में लेखापाल कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुमका अतुल कुमार जैन एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत राजनांदगांव संतोष देवांगन शामिल है। सहायक ग्रेड 2 कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी घुमका छमाधर शुक्ला को रिजर्व में रखा गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत घुमका रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


