राजनांदगांव

महापौर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
24-May-2026 10:29 PM
महापौर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई।  
महापौर मधुसूदन यादव  ने शनिवार को तकनीकी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की वार्डवार जानकारी ली।  उन्होंने स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने योजना के कार्य को प्राथमिकता देकर समय सीमा में चालू कराने एवं चालू कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर ने उप अभियंताओं से शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वार्डवार जानकारी लेकर अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सांसद, विधायक निधि एवं महापौर व पार्षद निधि के कार्य की जानकारी लेकर स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने कहा।
उन्होंने अधोसंरचना मद एवं अधोसंरचना पर्यावरण मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा, जिस कार्य का कार्यादेश जारी नहीं हुआ है उसका कार्यादेश तत्काल जारी कर कार्य प्रारंभ करावे। सभी अभियंतागण अपने अपने प्रभारित वार्ड के कार्यो की मानिटरिंग करे तथा कार्य की प्रगति, उपयोगिता प्रमाण पत्र बनाकर शासन को भेजे, उन्होंने डामरीकरण के कार्य की जानकारी लेकर शेष कार्य गुणवत्ता के साथ बारिश के पूर्व पूर्ण कराने कहा।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि डामरीकरण कार्य के लिए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा काम चालू नहीं किया जा रहा है या जिन्होंने चलित काम बंद कर दिया है, उन्हें नोटिस जारी करें, जहॉ पर स्थल विवाद है उसके लिए संबंधित पार्षद से सम्पर्क कर निराकरण करावे। जिन कार्यों की विभागीय प्रक्रिया लंबित है उसे जल्द पूर्ण कर काम चालू करावे। सभी कार्यों की मानिटरिंग कर प्रगति से अवगत करावे।
बैठक में दीपक खाण्डे, यूके रामटेके,  प्रणय मेश्राम,  गरिमा वर्मा, सुषमा साहू सहित उप अभियंतागण व संबंधित लिपिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट