राजनांदगांव

बाड़ी में गांजा की खेती, 6 पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार
24-May-2026 7:46 PM
बाड़ी में गांजा की खेती, 6 पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 मई। घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कबजे से घर की बाड़ी से 6 नग गांजा के पौधे जड़ सहित बरामद किया गया। जब्त गांजा पौधे की अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपए है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 मई को लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहभ_ा (चमारराय टोलागांव) निवासी तुलेश्वर साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधों की खेती कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई  के दौरान आरोपी तुलेश्वर साहू 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहभटटा (चमारराय टोलागांव) थाना लालबाग के कब्जे के घर बाड़ी से 6 नग गांजा के पौधे जड़ सहित बरामद किए गए। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपए है। उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 20(क)(द्ब)  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट