राजनांदगांव
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
24-May-2026 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 मई। नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री को आरोपी नितेश वर्मा 18 वर्ष 4 माह निवासी हाटबंजा छुईखदान द्वारा नाबालिग जानते हुए भी बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर जबर्दस्ती रेप कर गर्भवती करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में 22 मई को अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 64(2)(ड), 65(1), 96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की तत्काल पता तलाश कर हिरासत में लिया गया तथा आरोपी नितेश वर्मा को 22 मई को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 23 मई को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


