राजनांदगांव

चाकू लेकर डराने वाला गिरफ्तार
23-May-2026 4:23 PM
चाकू लेकर डराने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 मई। आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्ययालय में पेश कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी नेतराम यादव उर्फ खतम 23 साल निवासी कौरिनभाठा को आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लहराते आम जनता को भयभीत करने की सूचना पर बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया। आरोपी से धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।


अन्य पोस्ट