राजनांदगांव

कलेक्टर को मिले फ्री हैंड-ओस्तवाल
22-May-2026 7:58 PM
कलेक्टर को मिले फ्री हैंड-ओस्तवाल

राजनांदगांव, 22 मई। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह से मांग करते कहा कि कलेक्टर द्वारा जो 150 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग करने वाले मनगटा क्षेत्र के कालोनाईजरों/भूमि स्वामियों द्वारा जो शासन क नियम विरूद्ध अवैध निर्माण, शासकीय भूमि को कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है, उसे बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है, वह काबिले तारीफ है, लेकिन जो भवन आदि बने हैं, वे क्यों नहीं टूटे हैं। श्री ओस्तवाल ने डॉ. रमन सिंह से मांग करते कहा कि कलेक्टर को शासन के नियम विरूद्ध काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया जाना चाहिए। श्री ओस्तवाल ने कलेक्टर से भी मांग करते कहा कि पूर्व में रामदरबार मंदिर रायपुर नाका क्षेत्र में लगभग 30 एकड़ एवं पार्रीकला क्षेत्र निगम सीमा के बाहर में लगभग कई एकड़ों में अवैध प्लाटिंग करने वाले भूमि-स्वामियों को नोटिस जारी कर लेनदेन कर दबा दिया गया और इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।


अन्य पोस्ट