राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मई। साफ-सफाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा स्वच्छता से नागरिकों को जोडऩे महापौर मधुसूदन यादव तथा नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सुबह सफाई व्यवस्था देखने वार्डो में निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही लोगों से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत हो निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं।
गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा तुलसीपुर सिविल लाईन क्षेत्र में साफ -सफाई के अलावा पेयजल व्यवस्था तथा निर्माण कार्य का जायजा लेकर निर्धारित समय तक वार्ड में सफाई तथा नाला सफाई कराने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए। उन्होंने नाली निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि कालोनी क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नाली की नियमित सफाई कर कचरा उठावे, खुली भूमि एवं उद्यान की भी सफाई कर कटिली झाडिय़ा काटे।
उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंने कहा। इसके अलावा समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराने संचालक को निर्देशित किया। आयुक्त ने नाला सफाई कराने तथा बारिश के पूर्व अन्य नालों की भी सफाई करने निर्देश दिए। नाली निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर जल्द निर्माण चालू कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।