राजनांदगांव
विस अध्यक्ष रमन ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई। प्रदेश व जिले में अपराध और अपराधियों को रोकने तथा अपराधियों को सजा दिलाने के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे स्पीकर निवास राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 112 हाईवे पेट्रोलिंग और आपातकालीन सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, भावेश बैद, रेखा मेश्राम, आईजी बालाजी राव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, एसपी अंकिता शर्मा समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि आज राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के लिए एक सुखद अवसर है जब 112 करीब-करीब पूरे संभाग में 45 गाड़ी और राजनांदगांव जिले में 13 गाड़ी मिला है। निश्चित रूप से एक ही नंबर सबो बर 112, एक नंबर से सारे समाधान होंगे। कहीं भी अग्नि दुर्घटना हो गया, आग जल गया, कहीं चोरी हो गई, डकैती हो गई, रोड पर एक्सीडेंट हो गया, इमीडिएट उसको हास्पिटाईल्स करना है, अन्य जिस प्रकार के आकस्मिक सभी प्रकार की घटनाओं के लिए यह पूरे प्रदेश में 400 गाडिय़ां लगातार सक्रिय रहेगी।
हॉस्पिटल से संपर्क रहेगा और इनको हर दृष्टि से वह मोबाइल रहेंगे। जैसे ही सूचना मिलेगा, ये टारगेट इनका है कि 400 गाड़ी यदि है तो 400 गाड़ी में लगातार संपर्क करके 30 से 40 मिनट के अंदर और नजदीक के हैं तो 10 मिनट 15 मिनट के अंदर 112 अवेलेबल होगा। फारेंसिक लैब के लिए एक बड़ी गाड़ी उपलब्ध कराएगी है। जिसमें कोई हत्या या कोई घटना होती है, उस समय के हाथ के निशान, उस समय के उनके खून के धब्बे, उस समय के ग्रुप मैचिंग करना है तो उस वक्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य, इसके फोटोग्राफ सभी लेना, इसके सैंपल जो है, उपलब्ध है उसको कलेक्ट भी करना और साक्ष्य के आधार पर न्यायालय पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सजा मिले। इस दृष्टि से यह कम्प्लीट चलता फिरता फारेंसिक लैब है, जो राजनांदगांव जिले के लिए आया है, वो भी एक्टिव रहेगा, ताकि अपराध पकड़ा जा सके और अपराधियों को पकड़ा जा सके।


