राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई। मोटर साइकिल चोरी करने वाले दीगर राज्य के आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोटर साइकिल व मोबाइल जब्त किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को प्रार्थी द्वारा गंडई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर साइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार को चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही शंकर नारायण ढोरे उर्फ जग्गु निवासी बेरली छत्रपति चौक नागपुर महाराष्ट्र को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मोटर साइकिल को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल एवं एक नग मोबाइल को बरामद कर विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


