राजनांदगांव

चयन लिखित परीक्षा रविवार 26 जुलाई को
20-May-2026 4:21 PM
चयन लिखित परीक्षा रविवार 26 जुलाई को

राजनांदगांव, 20 मई। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 26 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (पेण्ड्री) राजनांदगांव में चयन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्र अपने अध्ययनरत शाला में 20 जून 2026 तक जमा कर सकते है।  


अन्य पोस्ट