राजनांदगांव

मवेशियों को बुचडख़ाना ले जाते 4 आरोपी गिरफ्तार, पायलेटिंग करती कार जब्त
18-May-2026 8:56 PM
मवेशियों को बुचडख़ाना ले जाते 4 आरोपी गिरफ्तार, पायलेटिंग करती कार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मई।
मवेशियों को महाराष्ट्र बुचडख़ाना ले जाते वाहन एवं पायलेटिंग करते कार सवार 4 आरोपियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 नग मवेशी, परिवहन करते पिकअप वाहन और सहयोग करने वाली एक कार एवं 5 नग मोबाइल जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 17 मई की सुबह छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर 4 नग भैंसों को महिन्द्रा पिकअप में भरकर ले जा रहे तथा वाहन के पायलेटिंग कर रहे उनके सहयोगियों को ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री के पास अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ा गया। वाहन में 4 नग मवेशी को ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी महाराष्ट्र की ओर बुचडख़ाना ले जाते पाए जाने पर 4 नग मवेशी कीमती 80 हजार रुपए एवं परिवहन करते एक पिकअप  अशोक लीलैंड वाहन कीमती 10 लाख रुपए एवं सहयोग करने वाले एक अन्य वाहन कार होंडा अमेज कीमती 3 लाख रुपए एवं 5 नग मोबाइल कीमती 26 हजार 500 रुपए जुमला कीमती 14 लाख 6 हजार 500 रुपए को जब्त किया गया।
 पकड़े गए आरोपी वाहन चालक एवं सहयोगियों नितेश शिवरतन भंवरिया, शाहरुख खान, मोहम्मद मुबाशिर शेख एवं मोहम्मद साजिद के खिलाफ  अपराध धारा-4, 6, 10 क्ष.ग.क.प. परि. अधि एवं 11(1)(घ), 11(1) (ज) पशु क्रू. निवा.अधि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले में  गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। पशु तस्करी के अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों का पता तलाश किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट