राजनांदगांव

शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर दीपक का पुन: चयन
18-May-2026 4:06 PM
शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर दीपक का पुन: चयन

राजनांदगांव, 18 मई। जिला रजक धोबी समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व कार्यकाल का आय-व्यय विवरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर सामाजिक बंधुओं ने चर्चा की। इसके बाद जिला अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन सामाजिक सदस्यों के बीच सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण आगामी बैठक में पुन: प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। ज्ञात हो कि जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर का तीन साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक रहा। जिसमें उन्होंने अपने सामाजिक पद का निर्वहन करते सामाजिक एकजुटता और समाज के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण किया है।

इसी दौरान राजनांदगांव शहर परिक्षेत्र रजक समाज के अध्यक्ष गोपी रजक ने जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर की अनुशंसा पर शंकरपुर निवासी दीपक रजक को शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर पुन: चयनित करने की घोषणा की। दीपक रजक के पुन: चयन पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट