राजनांदगांव

कथाकार मानसिंह की कहानी का प्रसारण कल
18-May-2026 3:57 PM
कथाकार मानसिंह की कहानी का प्रसारण कल

राजनांदगांव, 18 मई।  छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के सचिव एवं वरिष्ठ कवि व कथाकार मानसिंह मौलिक की कहानी ‘मितान के शर्त’ का आकाशवाणी रायपुर से कल 19 मई की सुबह 8.30 बजे प्रसारण होने जा रहा है। आकाशवाणी रायपुर की साहित्यिक पत्रिका मोर भुइंया के अंतर्गत  प्रसारित होने जा रहे कथाकार मौलिक की उक्त छत्तीसगढ़ी कहानी का गत दिनों साहित्य समिति के संरक्षक आत्माराम कोशा, लोक कलाकार पप्पू कलिहारी, कवि थंगेश्वर कुमार साहू आदि के साथ आकाशवाणी जाकर रिकार्डिंग करवाया गया था। उक् त जानकारी थंगेश्वर कुमार साहू ने दी।


अन्य पोस्ट