राजनांदगांव
दो किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
17-May-2026 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 मई। तालाब के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 2.492 किग्रा मादक पदर्थ गांजा कीमती 24920 रुपए को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को महिला आरोपी द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने की फिराक में चिखली तालाब के पास खड़ी है कि सूचना मिलने पर चौकी चिखली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी महिला के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के थैला में रखे 2.492 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रुपए को रंगे हाथों पकडक़र वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


