राजनांदगांव

दिग्विजय स्टेडियम में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण शिविर
17-May-2026 4:14 PM
दिग्विजय स्टेडियम में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।
दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हाल में इन दिनों दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा टेबल टेनिस का प्रशिक्षण शिविर जारी है।
18 वर्ष तक की उम्र के बालक-बालिकाएं जो भी टेबल टेनिस खेलना व  सीखना चाहते हैं वह अपने अभिभावक के साथ या स्वयं आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस शिविर में हिस्सा ले सकते हैं। शिविर में बच्चों को टेबल टेनिस एसोसिएशन के सुरेंद्र सिंह बग्गा, अरूण चौधरी एवं अनिल डुलानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षकों द्वारा टेबल टेनिस खेल के बारे में बारीकियां समझाकर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।
ग्रीष्मकालीन यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णता नि:शुल्क है । टेबल टेनिस के प्रति रुझान रखने वाले कई छोटे-छोटे बच्चे  प्रतिदिन सुबह एवं शाम दो चरणों में आयोजित इस टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । दिग्विजय स्टेडियम समिति के सहसचिव योगेश बागड़ी ने बताया है कि पहली बार दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा विभिन्न खेलों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है  । इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने टेबल टेनिस के प्रति अपने रुझान को दर्शाकर उपस्थिति दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट