राजनांदगांव

व्यापार मेला का उद्घाटन
17-May-2026 4:08 PM
व्यापार मेला का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।
गौरवपथ स्थित गुजराती स्कूल मैदान में 15 से 24 मई तक आयोजित राजनांदगांव मंडई एवं व्यापार मेला 2026 का उद्घाटन शनिवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मंडई और व्यापार मेले जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पर्यटन और व्यापार दोनों ही क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और कलाकारों को अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर होमन देशमुख व प्रीति गोयल को बधाई दी।


अन्य पोस्ट