राजनांदगांव

बीजाभाठा से एक जेसीबी व दो हाईवा जब्त
17-May-2026 3:56 PM
बीजाभाठा से एक जेसीबी व दो हाईवा जब्त

अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।  
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम बीजाभाठा में अवैध रूप से मुरूम उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते मौके से 1 जेसीबी मशीन एवं 2 हाईवा वाहन जब्त  किया गया। जब्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट