राजनांदगांव
8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मई। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षाफल सीबीएसई द्वारा घोषित हुए। जिसमें युगांतर पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। घोषित नतीजों में युगांतर के कुल 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
वाणिज्य संकाय के यश जैन 96.4 प्रतिशत प्रथम, चारूल नागेश्वर 95.6 प्रतिशत द्वितीय, आदर्श बैद 94.2 प्रतिशत तृतीय रहे। इनके अलावा सौम्या लोहिया 93.2 प्रतिशत, यशस्वी रूंगटा 93 प्रतिशत, श्रीया बैद 92.8 प्रतिशत, घनिष्ठा जैन 91.8 प्रतिशत का भी उल्लेखनीय परिणाम रहा। इस संकाय में 9 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित किया। वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा।
इसी तरह विज्ञान संकाय में सौम्या देवांगन 92 प्रतिशत प्रथम, गुंजन बोथरा 88.2 प्रतिशत द्वितीय, वसुन्धरा जैन 85.6 प्रतिशत तृतीय रहे। इनके अलावा हिमानी जोगी 84.2 प्रतिशत, श्रद्धा अहिरवार 81.6 प्रतिशत, चित्रान्श श्रीनाग 79.6 प्रतिशत का भी उत्कृष्ट परिणाम रहा। 4 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित किया। विज्ञान संकाय का परीक्षाफल 92 प्रतिशत रहा। दोनों संकाय में 13 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत, के बीच अंक अर्जित किए हैं।
इकोनॉमिक्स में यश जैन ने शत-प्रतिशत अंक, यशस्वी रूंगटा ने 98 अंक, बीएसटी में यश जैन, यशस्वी रुँगटा ने 97, एकाउंटेंसी में आदर्श बैद ने 98, हिंदी में चारूल नागेश्वर ने 98, ईएनटी में ईशनूर कौर भाटिया ने 98 अंक, अंग्रेजी में सौम्या लोहिया, चारूल नागेश्वर, सायली कोठारी ने 97, पेंटिंग में सोनाली जायसवाल, अनुष्का जैन ने 98 अंक अर्जित करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते कहा कि लक्ष्य पर फोकस करने से ही विद्यार्थी मनवांछित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अकेडमिक्स सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिय़ा, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक अकेडमिक्स नरेंद्र कोटडिय़ा सहित युगांतर परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


