राजनांदगांव
राजनांदगांव, 15 मई। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) राजनांदगांव द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 20 मई को किया जाएगा।
रोजगार मेला सुबह 10 से 3 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमाटोला तहसील अंबागढ़ चौकी परिसर में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा केयर टेकर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग स्टाफ, इंश्योरेंस एडवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, एचआर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग असिस्टेंट तथा बेबी सीटर सहित 800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।


