राजनांदगांव

बाइक से शराब परिवहन, आरोपी गिरफ्तार
14-May-2026 4:23 PM
बाइक से शराब परिवहन, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मई।
मोटर साइकिल से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए परिवहन करने वाले आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब और 20 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा तथा एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 11 मई को छुईखदान पुलिस मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल एक पोल्ट्री फार्म के सामने मुख्य मार्ग छुईखदान में घेराबंदी कर कार्रवाई किया गया।  आरोपी शेख मिलतार  53 साल निवासी उदयपुर छुईखदान के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला क अंदर 11 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब  कीमती 1320 रुपए तथा 20 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा कीमती 1600 रुपए और एक मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपए तथा नगदी रकम 3800 रुपए को जब्त किया गया।  आरोपी शेख मिलतार के विरूद्ध अपराध धारा का साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। आरोपी शेख मिलतार को 12 मई को न्ययालय में पेश किया गया, जिसे  न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट