राजनांदगांव

जनसमस्या निवारण शिविर, 126 आवेदन मिले
14-May-2026 4:20 PM
जनसमस्या निवारण शिविर, 126 आवेदन मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मई।
जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जनसमस्या निवारण के लिए वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में वार्ड नं. 16, 17, 18, 19 एवं 23 के लिए शिविर आयोजित किए गए। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहां नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 106 तथा शिकायत के 20 आवेदन आए। शिविर में  पारस वर्मा, संतोष पिल्ले, राजा माखीजा, संगीता देवांगन, रेखा पारख,  संदीप बघेल, शिव वर्मा, संतोष साहू, अभय पारख, संतोष निर्मलकर उपस्थित रहे।  अतिथियों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी ली एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया।
शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने पर खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 हजार रुपए व मेडल दिया गया, जिसे शिविर में खिलाड़ी शिवम देवांगन, खिलेन्द्र सेन एवं रोहनी यादव को अतिथियों ने वितरित किया। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा दीपेश यादव को छड़ी वितरण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा 3 ड्राईविंग लाईसेंस भी वितरित की गई।
शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के माध्यम से उपस्थितजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। कल 15 मई को  वार्ड नं. 14, 15, व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है।


अन्य पोस्ट