राजनांदगांव

गांजा बिक्री करते एक गिरफ्तार
14-May-2026 4:04 PM
 गांजा बिक्री करते एक गिरफ्तार

राजनांदगांव, 14 मई। अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाली आरोपियों को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 65 ग्राम कीमती 750 रुपए एवं गांजा बिक्री नगदी रकम को जब्त किया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि  आरोपी सावनबाई मंडावी 60 साल निवासी कंडरापारा छुईखदान  अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगों को बिक्री कर रहा है तथा अवैध धन लाभ अर्जित कर रही है कि सूचना पर  घटनास्थल आरोपिया के घर का बरामदा कंडरापारा छुईखदान में घेराबंदी पर रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के पोटली में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 65 ग्राम कीमती 750 रुपए एवं गांजा बिक्री नगदी रकम  550 रुपए  कुल 1300 रुपए को जब्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटना करित करना पाए जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर 12 मई को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक  178/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया ।
 


अन्य पोस्ट