राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मई। मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन करने के अलग-अलग दो प्रकरणों में घुमका पुलिस ने दो आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ी के डिक्की व पी_ू बैग में छिपाकर रखे मादक पदार्थ 5 किलोग्राम गांजा को बरामद किया। मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर साइकिल को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार घुमका पुलिस मुखबिर की सूचना पर 12 मई को गोपालपुर-गिधवा रोड व हरडुवा से घुमका की ओर दो अलग-अलग व्यक्ति दोनों काला रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल में अवैध रूप से गांजा परिवहन के लिए जा रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी घुमका के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर मुखबिर के बताए अनुसार स्थानों में मोबाइल चेकपोस्ट लगाया गया। आने-जाने वाले वाहनों को रूकवाकर चेक किया जा रहा था, तभी मुखबिर के बताए अनुसार मोटर साइकिल आया और पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए पहले व्यक्ति के मोटर साइकिल के डिक्की के अंदर थैला में 2 पैकेट में करीब 2 किलो 58 ग्राम व दूसरे व्यक्ति पकड़े पि_ू बैग को चेक किया गया। जिसके अंदर अलग-अलग 2 पैकेट में करीब 2 किलो 946 ग्राम गांजा कीमती 50 हजार रुपए होना पाया गया। मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो नग मोटर साइकिल को जब्त किया गया। आरोपी दीपक पटेल 50 साल निवासी भटगांव व आारोपी देवकुमार साहू 24 साल निवासी पटेवा के विरूद्ध थाना घुमका में अपराध क्रमांक 59/2026, 60/2026 अपराध धारा 20(बी)(द्बद्ब)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत घटित करना पाए जाने से विवेचना कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायाल के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया ।


