राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 मई। टीवी रिचार्ज का रकम देने पहुंची नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले 8वीं बटालियन के आरक्षक के विरूद्ध लालबाग पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने लालबाग थाना में रिपोर्ट कराई कि 11 मई को जब उनकी नाबालिग लडक़ी जब टीवी रिचार्ज का रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई तो आरोपी द्वारा उसके घर में नाबालिग लडक़ी के साथ अश्लील हरकत करते उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया गया।
घटना के दौरान एक और अन्य नाबालिग पुत्री भी वहां मौजूद थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते आरोपी आठवीं बटालियन के आरक्षक श्रवण भारती 36 वर्ष निवासी ग्राम बगेंद थाना करीमुद्दीननगर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश, हाल 8वी बटालियन पेंड्री को 12 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


