राजनांदगांव

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर जब्त
13-May-2026 4:35 PM
दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर जब्त

आक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मई।  
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ऑक्सीजन जोन भंवरमरा में अवैध रेत भंडारण के मामले में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि अविनाश सोनी द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भंडारित किया गया था। जांच में बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते रेत को जब्त कर लिया। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत भंडारित पाई गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर मशीन को भी जब्त किया। जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सुरगी में सुरक्षित रखा गया है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट