राजनांदगांव

सडक़ किनारे डंपर से लगातार दो दिन हादसा
11-May-2026 4:32 PM
सडक़ किनारे डंपर से लगातार दो दिन हादसा

 पहले दिन एक की मौत, दूसरे दिन की घटना में चालक घायल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई।
डोंगरगढ़ क्षेत्र में एक सडक़ किनारे खड़े डंपर की वजह से लगातार दो दिन हुए हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई। एक चालक बुरी तरह से दुर्घटना में घायल हो गया। घटना लगातार  शनिवार और रविवार को हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम को एक स्कार्पियो की डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें  एक चालक की मौत हो गई। चालक का नाम विजय पटेल है। इसके बाद रविवार तडक़े उसी जगह महाराष्ट्र की एक ट्रक की डंपर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट पहुंची है। हालांकि ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं डंपर  भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
बताया जा रहा है कि घायल ट्रक चालक का डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात को लगातार डंपर की वजह से हादसे हुए। जिसमें एक बाराती बस भी डंपर से टकराते किसी तरह बची। बस में काफी लोग सवार थे। इसी तरह शनिवार देर शाम को एक स्कार्पियो की डंपर से भिडं़त हो गई। घटना में स्कार्पियो चालक की मौत हो गई। डोंगरगढ़ पुलिस पर क्षेत्र के लोगों ने सडक़ किनारे खड़ी डंपर को हटाने का दबाव नहीं बनाने का आरोप लगाया। जिसके चलते दो बड़े सडक़ हादसे हुए।


अन्य पोस्ट