राजनांदगांव
केसीजी पुलिस ने की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मई। अवैध रूप से शराब बिक्री करने के अलग-अलग मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 55 लीटर देशी प्लेन शोले शराब एवं गोवा स्पेशल व्हीसकी शराब एवं नगदी रकम जब्त और मोटर साइकिल को जब्त किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 8 मई को थाना खैरागढ़ एवं साइबर सेल संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों ग्राम बैहाटोला में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैहाटोला के आरोपी के किराना दुकान प्रकाश राजपूत के कब्जे से 137 पौवा शोले प्लेन देशी पौवा कीमत लगभग 10960 रुपए, ब्रिकी रकम 1270 रुपए को बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्व थाना खैरागढ़ में अप.क्र. 191/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
इसी तरह ग्राम बैहाटोला के आरोपी चंद्रकुमार वर्मा अपने घर अंदर अपने कब्जे में मात्रा से अधिक शराब एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 127 पौवा शोले प्लेन देशी पौवा कीमत लगभग 10160 रुपए, दूसरा सफेद रंग प्लास्टिक थैला में 24 पौवा गोवा व्हीसकी कीमत 2880 रुपए कीमत 1340 रुपए, नगदी रकम 720 रुपए को आरोपी के कब्जे से जब्त कर अप.क्र. 192/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया गया । इसी तरह आमगांव रोड पवन चंद्राकर के फार्म हाउस के सामने छुईखदान के पास पुलिस ने रेड कार्रवाई की।
आरोपी बाबूलाल जंघेल 70 साल निवासी विचारपुर थाना छुईखदान और हुकुम जंघेल 40 साल निवासी कोटरा थाना छुईखदान के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 20 पौवा शोले देशी प्लेन शराब कीमती 1600 रुपए एवं 3 बाटल अंग्रेजी 1848 सुपिरियर माल्ट व्हीस्की कीमती 2400 रुपए तथा मोटर साइकिल कीमती 35000 रुपए को जब्त किया गया। आरोपीगण बाबूलाल जंघेल एवं हुकुम जंघेल के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।


