राजनांदगांव

अवैध शराब संग 3 आरोपी पकड़ाया
10-May-2026 6:03 PM
अवैध शराब संग 3 आरोपी पकड़ाया

राजनांदगांव,10 मई।  अवैध रूप से शराब परिवहन व बिक्री करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम 400 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल को जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 9 मई को सूचना के आधार पर अलग-अलग टीम गठित कर आरोपी विकास नेताम, मोहसीन खान एवं टेकूराम सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते पाए जाने पर तीनों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 400 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 जर्दायुक्त गुटखा पर कार्रवाई: इसी कड़ी में सूचना मिली कि नंदई चौक निवासी कमलेश कुमार गुप्ता अपने किराना स्टोर्स में जर्दायुक्त गुटखा बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते अनावेदक के कब्जे से 4 पैकेट राजश्री, 4 पैकेट पान राज व 4 पैकेट सितार जर्दायुक्त गुटखा जब्त कर उसके विरूद्ध  कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट