राजनांदगांव

महाराणा प्रताप जयंती पर महापौर ने किया माल्र्यापण
10-May-2026 6:01 PM
महाराणा प्रताप जयंती पर महापौर ने किया माल्र्यापण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 मई।  महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 9 मई को रामकृष्ण नगर चौक में नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा में महापौर मधुसूदन यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल के अलावा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में महाराणा प्रताप की प्रतिमा में माल्र्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 श्री यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के सिसोदिया राजपूत राजवंश के एक महान शासक और योद्धा थे, जिन्होंने मुगल बादशाह अकबर के सामने झुकने के बजाय संघर्ष चुना। वे अपनी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम के लिए अमर है। उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने भी महाराणा प्रताप के जयंती पर उनके योगदानों को याद किया। माल्यार्पण अवसर पर पार्षद शिव वर्मा, दुरेन्द्र साहू, सेवक उइके, मनोहर यादव, संतोष साहू, पार्षद प्रतिनिधि  पंकज कुंरजेकर, संतोष निर्मलकर, करनी सेना अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह, प्रमोद साहू, जीवन चतुर्वेदी, गोल्डी भदोरिया, ढालेश वैष्णव, आशीष सिन्हा, कांति मौर्य, संगीता मानिकपुरी, दुर्गा सिंह गौरीराहा, रीता राहा, नरेश कोचरे आदि

उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट