राजनांदगांव
मोनिका चटर्जी का निधन
09-May-2026 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 मई। राजनांदगांव के प्रेस फोटोग्राफर अमित चटर्जी की पत्नी मोनिका चटर्जी का शुक्रवार देर शाम को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। 42 वर्षीय श्रीमती चटर्जी अपने पीछे एक पुत्री समेत पति को छोड़ गई। शुक्रवार देर रात लगभग 8 बजे उनकी निधन की खबर आई। उनके पति अमित चटर्जी राजनांदगांव के फोटोग्राफर हैं।शनिवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार रायपुर के माना कैम्प स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा राजनांदगांव के मीडिया जगत के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।अंत्येष्ठि में परमानंद रजक, अभिषेक यादव, रोहित देवांगन, अवधेश यादव, हफीज खान, लोकेश रजक, दीपक साहू, श्रेयांश वर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


