राजनांदगांव

अवैध शराब व बीयर संग आरोपी पकड़ाया
09-May-2026 6:08 PM
अवैध शराब व बीयर संग आरोपी पकड़ाया

राजनांदगांव, 9 मई। अवैध शराब बिक्री करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 बोतल बीयर और 4 बोतल शराब जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 7 मई को डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बधियाटोला डोंगरगढ़ निवासी आरोपी भूपेन्द्र सिन्हा बधियाटोला रोड स्थित एक मंदिर के पास अधिक मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकडक़र तलाशी ली गई। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 09 बोतल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर  कीमत लगभग 1800 रुपए एवं 04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की कीमत लगभग 3200 रुपए तथा शराब बिक्री रकम 500 रुपए जुमला कीमत 5500 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।


अन्य पोस्ट