राजनांदगांव

अवैध महुआ शराब जब्त
09-May-2026 5:04 PM
अवैध महुआ शराब जब्त

राजनांदगांव, 9 मई। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते 20 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।
 प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा पुलिस चौकी जोब के ग्राम खोभा में लकेश्वर पुर्राम के रिहायशी मकान से एक प्लास्टिक बोरी में पॉलीथीन में भरकर रखे 40 नग प्रत्येक में 500-500 एमएल हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल मात्रा 20 बल्क लीटर शराब जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला  राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा, मनीष शामिल थे।


अन्य पोस्ट