राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मई। एक फार्म हाउस में छह संदिग्ध व्यक्तियों को हुक्का का सेवन करते डोंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा। मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते सभी के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक फार्म हाउस में दबिश दी गई, जहां उपरोक्त छह व्यक्ति विशाल यादव 25 वर्ष निवासी कोटापारा, बाबू विश्वकर्मा 18 वर्ष निवासी डोंगरगढ़, भूपेंद्र नायक 23 वर्ष निवासी महावीरपारा डोंगरगढ़, रोहन यादव 19 वर्ष निवासी डोंगरगढ़, दक्ष ठाकुर 20 वर्ष निवासी कुम्हारपारा डोंगरगढ़ एवं तारन निषाद 18 वर्ष निवासी खुटापारा डोंगरगढ़ संदिग्ध अवस्था में हुक्का का सेवन करते पाए गए। मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


