राजनांदगांव
राजनांदगांव, 8 मई। घुमका पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
मिली जानकारी के मुताबिक एसपी अंकिता शर्मा द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मुलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागय अधिकारी मंजूलता बाज के निर्देशन पर घुमका पुलिस द्वारा 7 मई को पटेवा रोड चौक स्थित देशी शराब दुकान के पास रेड कार्रवाई किया गया। इस पर दो चखना दुकान वालों पर शराबियों को पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर मौके पर चखना दुकान वालों रोहित वर्मा 37 वर्ष निवासी घुमका और शिव वर्मा 55 वर्ष निवासी घुमका के विरूद्ध धारा सदर का अपराध करना पाए जाने से 36(सी) आबकारी एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्व किया गया। थाना घुमका पुलिस का लगातार अवैध कार्यों पर अकुंश लगाने कार्रवाई जारी रहेगा।


