राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मई। अवैध रूप से शराब बेचने ग्राहक की तलाश में खड़े आरोपी को पुलिस ने नारायणगढ़ जाने का मार्ग ग्राम लालबहादुर नगर के पास से गिरफ्ताार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 30 पौवा अवैध शराब जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में 6 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम रंगीटोला से शराब खरीदकर बेचने के लिए ग्राम नारायणगढ़ जाने का मार्ग ग्राम लालबहादुर नगर के पास खड़ा था। मौके में जाकर देखने पर पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर अपना नाम वेदकुमार वर्मा उर्फ छोटे 23 वर्ष निवासी ग्राम नागतराई थाना डोंगरगढ़ का रहने वाला बताया एवं उसके कब्जे से एक पीला रंग सीमेंट प्लास्टिक बोरी में रखे 30 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा शराब कीमती 2400 रुपए बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा. 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।


