राजनांदगांव

चाकू से डराने धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
07-May-2026 4:39 PM
चाकू से डराने धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 राजनांदगांव, 7 मई।
 आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 3 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं एएसपी कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में रात्रि में संचालित ब्लैक पैंथर टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते उक्त तीनों आरोपियों भरत पटेल 18 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री, दानिश खान 22 वर्ष निवासी अटल आवास पेंड्री और देवी साहू 21 वर्ष निवासी पेंड्री  को पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा आम जगह पर धारदार चाकू रखकर लोगों को भयभीत करते पाए गए। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 202/2026, 203/2026, 204/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट