राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मई। सीजी दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में जूनीहटरी निवासी गुलअफ्शा शेख ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम रैंक हासिल किया है। उन्होंने अपने स्कूल, परिवार व मुस्लिम समाज सहित नगर का नाम रौशन किया है।
मुस्लिम समाज व जामा मस्जिद राजनांदगांव के अध्यक्ष रईस अहमद शकील और इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद, इंतजामिया कमेटी हन्फी मस्जिद, यंग मुस्लिम कमेटी, मोहिद्दसे आजम हिंद मिशन स्कूल व जकात फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा बुके व मिठाई देकर तहेदिल से इस्तकबाल किया।
मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा पास करना नहीं, यह आने वाले समाज की दिशा तय करने जैसा कदम है, जहां शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को नई पहचान मिल रही है, उसी दिशा में गुलअफ्शा शेख ने मेहनत कर माता-पिता के अथक प्रयास और लगन, कड़ी मेहनत और कुछ बनने का जज्बा लेकर आज समाज सहित संस्कारधानी नगरी का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर हाजी अब्दुल रशीद खान, हाजी तनवीर अहमद, मोहम्मद हसन एडवोकेट, दिलदार खान, मोहम्मद रजा बाठिया, जाकिर हुसैन अंसारी, मोहम्मद इब्राहीम मुन्ना, हाजी मोहम्मद फारूख, अशफाक कुरैशी, सिकन्दर गोरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


