राजनांदगांव

शिविर में हितग्राहियों की समस्याएं-मांगों का त्वरित समाधान
05-May-2026 4:34 PM
शिविर में हितग्राहियों की समस्याएं-मांगों का त्वरित समाधान

योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र हितग्राही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत सोमवार को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम विचारपुर में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते कुल 973 आवेदनों में से 16 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय-सीमा निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी पुनऊ राम फुलकावरे ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति नें विभिन्न विभागों के स्टालों  का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित करने के साथ ही विभागीय योजनाओं के लाभ लेने आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया।

मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, शौचालय निर्माण एवं तालाब निर्माण स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी पुनऊराम फुलकावरे, जनपद उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शांति त्रिपुरे, जनपद सदस्य सुशीला गावरे, जनपद सदस्य बिमलाबाई, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ  भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, जनपद पंचायत सीईओ प्रियंवदा रामटेके सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट