राजनांदगांव

शराब दुकान से दोपहिया पार, 2 आरोपी गिरफ्तार
05-May-2026 4:32 PM
शराब दुकान से दोपहिया पार, 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
शराब दुकान के सामने से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मोपेड और बाइक जब्त किया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। बताया गया कि दोपहिया वाहन चोरी करने के लिए आरोपी मास्टर कुंजी का इस्तेमाल करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियों ने खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में स्कूटी व बाइक को शराब भ_ी छुईखदान के पास से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। छुईखदान थाना में  धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।  दौरान विवेचना के आरोपीगण मनोहर साहू 43 साल निवासी कोडका और रोहित वर्मा 25 साल साकिन कोडक़ा के कब्जे से मेस्टरो स्कूटी  व  मोटर साइकिल कुल कीमती 65000 रुपए को जब्त किया गया।  आरोपियों को  गिरफ्तार कर 4 मई को न्यायालय में पेश किया गया।  न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी मनोहर साहू एवं रोहित वर्मा को उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट