राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 मई। अवैध रूप से गांजा तस्करी व बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले आरोपी को पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1100 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 हजार रुपए है।
मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 3 मई को मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महावीर यादव उर्फ टोबू शीतला मंदिर रोड नेहरू पार्क के सामने अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से हल्के पीले रंग के थैले में कुल 1100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपए है। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


