राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों को समझाईस देकर अपालन पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगम का स्वास्थ्य अमला जयस्तंभ चौक क्षेत्र मे अभियान चलाकर 11 दुकानों व ठेला-खोमचा पर कार्रवाई कर 2 किलो पालीथीन जब्ती कर 1 हजार 6 सौ रूपये जुर्माना वसूलें।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कड़ा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे हैं। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई कर रहे हैै। कार्रवाई की कड़ी में जयस्तंभ चौक के फल दुकान व ठेला तथा गन्ना रस दुकान में दबिश देकर 11 लोगों पर 1 हजार 6 सौ रुपए जुर्माना लगा 2 किलो प्रतिबंधित पालिथीन जब्त किया। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। गन्ना रस विक्रेताओं को प्लास्टिक के डिस्पोज गिलास का उपयोग नहीं करने समझाईस भी दी गई, क्योकि इससे बीमारी का खतरा रहता है। इसके अलावा डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा नहीं फैलाने की भी समझाईस दी गई।
आयुक्त ने सभी व्यापारियों से अपील करते कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते कहा है कि स्वच्छता अपनाए व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते जब भी घर से निकले कपड़े के थैला लेकर निकले तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।


